Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यार्थियों को कराया सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का भ्रमण 


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना से रतनगढ़ शहर में आमजन की सुविधा के लिए सीवरेज प्रणाली के विकास के लिए विभिन्न आधारभूत विकास कार्य के साथ ही इन कार्यों के प्रति आमजन की सहभागिता, सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर विभिन्न विषयों पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी करवाए जाते है। इसी क्रम में मंगलवार को योगी श्री मकड़ी नाथ बाल शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विधालय के विद्यार्थियों को सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का भ्रमण कराया गया जिसमे अधिशाषी अभियन्ता आर डी गर्ग, जूनियर इन्जीनियर सुरेन्द्र, सपोर्ट इन्जीनियर अवधेश, एल एण्ड टी कम्पनी के पी एम ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी सहित प्लान्ट के कर्मचारियों की ओर से प्लान्ट का अवलोकन कराया गया। बच्चो के सवालो के जवाब दिए गए। 15 अक्टूबर गलोबल हैडवासिंग डे के अवसर पर विद्यार्थियों को हाथ धोने के तरीक के बारे मे बताया गया। उसके बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह राठौड ने किया। कार्यक्रम मे शाला के शिक्षका संगीता प्रजापत शिक्षक अकास ने भाग लिया। कार्यकम के लिए शाला के प्रधानाध्यापक हनूमान न्योल ने अभार प्रकट किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण