Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चोरी का आरोपी युवक गिरफ्तार


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी धर्मेन्द्र मीणा ने बताया कि वसीम अकरम, निवासी वार्ड न. 12 में पुलिस थाने में 9 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज करवाया था कि चोर उसके घर से सोने चांदी के जेवरात व नकदी रूपए चुराकर ले गया। जिस पर मामले की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल सतवीर सिंह ने आरोपी नदीम उर्फ राजू (20) पुत्र मो. फारूक, निवासी वार्ड न. 8, धिंगानिया बास सुजानगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर 1 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण