Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा: छात्राओं को दी कानूनी जानकारी 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर में राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को मित्तल कॉलेज में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस थाना के एएसआई हिम्मतसिंह, कांस्टेबल शिवकुमार, सुरक्षा सखी मोनिका सैनी, सपना लूणिया व सरोज कंवर ने छात्रों से छेड़छाड़ को रोकने, महिला अत्याचार रोकने व घरेलू उत्पीड़न से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। सुरक्षा सखी सरोज कंवर ने छात्राओं को जागरूक होने व संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एएसआई हिम्मतसिंह ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति गंभीर व संवेदनशील है। पुलिस प्राथमिकताओं में भी महिला सुरक्षा विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई है। इसी दिशा में राज्य में महिलाओं, बालिकाओं एवं स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने, उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान किए जाने के लिए राज्य स्तर पर एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षा सखी सदस्यों की ओर से महिलाओं और छात्राओं से संवाद स्थापित करने के लिए 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त जागरूकता अभियान के तहत प्रत्येक पुलिस थाने से अधिकतम तीन सुरक्षा सखियों को अभियान में भाग लेने के लिए चिन्हित कर उन्होंने कानून की जानकारी देने के लिए महिला अत्याचारों से संबंधित कानून व उनके कर्तव्यों उत्तरदायित्व को जानकारी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर एएसआई हिम्मतसिंह ने छात्राओं को साइबर क्राइम और बेड टच गुड टच के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से कहा कि अगर आपके साथ किसी भी तरह की कोई हिंसा होती है या फिर आपको कोई परेशान करता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस थाने में दे। पुलिस तुरंत उस पर प्रभावी कार्रवाई अमल में लाएगी। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य मृत्युंजय पारीक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण