Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्युत ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे कर्मचारी की करंट से मौत


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के रामनगर बास में सोमवार रात्रि को विद्युत ट्रांसफार्मर पर कार्यकर रहे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखे कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एएसआई हिम्मतसिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के बड़े भाई वार्ड 44 निवासी नदीम सैयद पुत्र रफीक सैयद ने रिपोर्ट दी है कि मेरा छोटा भाई 21 वर्षीय तौफीक सैयद गुरुग्राम शाखा की साँधा एंड कंपनी में कार्य करता था। सोमवार रात्रि को करीब 9 बजे मेरा भाई तौफीक सैयद रामनगर बास में विद्युत ट्रांसफार्मर में फाल्ट की सूचना पर राहुल सैनी के साथ मौके पर गया। मेरा भाई विद्युत विभाग के ट्रांसमीटर का फाल्ट निकलने लगा तो ऊपर से गुजर रही 11 हज़ार केवी की विद्युत लाइन का विद्युत करंट आ जाने के कारण मेरा भाई करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। मेरे भाई को वहां मौजूद पवन कुमार सैनी व राहुल सैनी आदि ने अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मेरे भाई की विद्युत करंट लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण