Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तेलियान समाज ने शादी समारोह को लेकर जागरूक करने पर की चर्चा


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। तेलियान मैरिज हॉल में तेलियान समाज शादी सम्मेलन की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 27 अक्टूबर को होने वाली शादी सम्मेलन को लेकर समाज को जागरूक करने पर चर्चा की गई। हाफिज अब्दुल सलाम खिची ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा शादी सम्मेलन में अपने लड़के-लड़कियों का निकाह करवायें, ताकि फिजूलखर्ची पर रोक लग सके। कमेटी के सचिव जावेद खीची ने बताया कि 6 साल से लगातार शादी सम्मेलन हो रहा है और यह सातवां शादी सम्मेलन है। बैठक में सदर हाजी मुस्लिम पीडियार, जावेद खींची, मुख्तियार खिची, गुड्डू चौहान, महबूब अगवान, रोशन खींची, रफीक दईया, फारुक खींची, हाकम अगवान, हैदर खींची, नौशाद खींची, खलील दहिया, बिलाल चौहान, सोनू दहिया, आरिफ भाटी, आरिफ पंवार, अख्तर खींची, अकरम तगाला आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण