Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

18 लाख की लागत से बने टीन शैड का किया लोकार्पण 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ। शहर के निकटवर्ती गांव ईयारा में मदनलाल पाटनी गुवाहाटी प्रवासी की पुण्य स्मृति में मलूकचंद मदनलाल पाटनी चेरिटेबल ट्रस्ट सुजानगढ़, गुवाहाटी के सौजन्य से सुजलांचल विकास मंच समिति के तत्वाधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बने 18 लाख की लागत के भव्य टीन शैड का लोकार्पण किया गया। आनंदीलाल सेठी, बसंत कुमार पाटनी, प्रकाश पाटनी, खेमचंद बगड़ा, महावीर पाटनी, सोहन लोहमरोड, ओमनाथ सिद्ध ने फीता काटकर प्रार्थना स्थल पर बने टिन शैड का लोकार्पण किया। साथ ही इस साल नए प्रवेश लेने वाले 115 छात्र छात्राओं को स्कूल बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह आनंदीलाल सेठी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईंयारा में 11 लाख के विकास कार्य करवाने की घोषणा की। समिति के उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद पाटनी ने आयोजन विषयक की जानकारी देते हुए बताया कि तख्तमल, राजमल, मदनलाल पाटनी की जन्मस्थली में आयोजित कार्यक्रम में पाटनी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालकर उनके जीवन वृत की जानकारी दी गई। भामाशाह आनंदीलाल सेठी परिवार की ओर से ईंयारा गौशाला के लिए 1 लाख रुपये के गुड़ देने की घोषणा भी की गई। जिला परिषद सदस्य सोहनलाल लोमरोड ने उपस्थित छात्र छात्राओं से कहा कि कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता, आवश्यकता केवल सच्ची लगतन और मेहनत की है। कार्यक्रम के दौरान रत्नप्रभा सेठी की ओर से रचित जीवन पथ कविता संग्रह पुस्तक का विमोचन अतिथियों ने किया। मंच पर छतर गंगवाल, रामेश्वरलाल अग्रवाल, राज पाटनी, उषा देवी पाटनी, प्रेमलता देवी बगड़ा, सरला देवी पाटनी, सारिका पाटनी, निशा पांड्या, विनीत कुमार बगड़ा, उषा बगड़ा, उषा काला, कल्पना गंगवाल मौजूद रहे। आगंतुक अतिथियों का स्वागत पंचायत समिति सदस्य भंवर सिंह, सत्यनारायण पारीक, नानूराम प्रजापत, महावीर प्रसाद पारीक, मुकन सिंह, संग्राम लोमरोड, बाबूलाल पारीक ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक संतोष कुमार शर्मा ने व आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमनाथ सिद्ध ने व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण