Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

केकेसी महाविद्यालय में विचार गोष्ठी में दी उपयोगी जानकारी 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के केकेसी पीजी महाविद्यालय में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व व कृतित्व विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सहभागिता से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए रामकला केजरीवाल ने बताया कि नारी शिक्षा व नारी स्वालंबन समाज व राष्ट्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ सुमेर सिंह स्वामी ने अहिल्या शब्द के अर्थ को परिभाषित करते हुए राजमाता के जीवन से संबंधित कई प्रसंग सुनाएं और पौराणिक पृष्ठभूमि से अहिल्या शब्द जोड़कर स्वयंसेवकों को बताया कि जीवन का सार यही है कि हम समाज सेवा और राष्ट्र सेवा में कितने समर्पित रहते हैं। मानव जीवन का परम लक्ष्य मानव सेवा व सहायता होना चाहिए। महाविद्यालय निदेशक डॉ किशोर सिंह राठौड़ ने बताया कि महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महापुरुषों की जीवनियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। एनएसएस अधिकारी राजकुमार सोनी ने स्वयं सेवकों को अनुशासित जीवन जीने के कायदे बताएं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इकाई प्रभारी जगदीश कुमार ने अहिल्यादेवी होल्कर के जीवन संबंधित काफी रोचक प्रसंग सुनाते हुए संदेश दिया कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य रखना चाहिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण