Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे पर विद्यार्थी को बताया हाथ धोने का महत्व


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरूकता व जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यो की जानकारी श्रीराम माध्यमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन के पास दी गई। कार्यक्रम में सहायक सामाजिक विकास व जेंडर सपोर्ट विकास शर्मा ने उपस्थित विधार्थियो को हाथ धोने के सेवन स्टेप के बारे में जानकारी दी। बच्चों को बताया कि खाना खाने से पहले, शौच के बाद साबुन से हाथ धोने चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह भी बताया की सीवरेज लाइन चालू होने के बाद शहर साफ सुथरा रहेगा व नालियों सुख जाएगी। इससे गन्दगी से निजात मिलेगी। मच्छर व मखियां पैदा नहीं होंगे। बीमारियां नहीं होंगी। ऐसे बहुत से लाभों के बारे मे भी जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक गिरधारी दान चारण, अजय कुमार भोजक, सांवर मल स्वामी, अंजू, अनुराधा चोटिया व संवेदक फर्म से अंकित जोशी, पूजा का सहयोग रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण