Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एक दिवसीय गोष्ठी में किसानों को दी कम लागत में ज्यादा पैदावार की जानकारी


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। उपखंड क्षेत्र के गांव बंधनाऊ में एक दिवसीय किसान गोष्ठी के दौरान इफ्को की ओर से किसानों को कम लागत में ज्यादा पैदावार के मकसद से किसानों को मूंगफली, सरसों, जो, गेंहू, इश्बगोल की फसलों में अच्छी पैदावार लेने के लिए किसानों को कृषि विशेषज्ञों ने जानकारी दी। इफ्को उप महाप्रबंधक सोहनलाल सहारण ने किसान जागरूकता अभियान के तहत कहा कि किसानों को अब नई तकनिकी के साथ खेती से जुड़ना होगा तब जाकर कम लागत में किसान ज्यादा पैदावार ले सकेगा। इस दौरान सहारण ने नेनो डीएपी से बीज उपचार के बाद एक स्प्रे की जानकारी देते हुए प्रदर्शन फिल्ड विजिट करवाई व किसानों को डीएपी के अल्टरनेट के रूप में नेनो डीएपी व अन्य फास्फेटिक उर्वरक के साथ सागरिका दानेदार 10 किग्रा बीघा की दर से बुवाई करने की जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने बताया कि जिस किसान ने नेनो डीएपी का उपचार करके मूंगफली की बिजाई की थी वो मूंगफली अधिक व जल्दी अंकुरण हुई थी। कार्यक्रम मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ हरिश कुमार रछौया ने किसानों को नवीन तकनीक आधारित नेनो उर्वरक, उन्नत बीज का समय पर बुवाई करने की जानकारी दी। इसी प्रकार मुकेश ढाका, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष ऊदाराम सारण, सुभाष सारण आदि ने विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन समिति के व्यवस्थापक सुभाष सारण ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण