Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खेल प्रतिभाएं खेल के साथ शिक्षा का महत्व जरूरी समझे - सांसद बेनीवाल

खेलों के माध्यम से भी अपना सुनहरा भविष्य बना सकते है

रावतसर: सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने मंगलवार को संसदीय क्षेत्र के बायतु ब्लॉक के भीमडा में 68वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र छात्रा वर्ग एथलेटिक्स खेल कूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान सांसद बेनीवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा खेल प्रतिभागियों को जीवन जीने और संघर्ष करने के साथ सफलता के प्रति प्रेरित करता हैं। खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए, खेलों के दौरान ईमानदारी से अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें खेलों के माध्यम से भी बच्चें अपना सुनहरा भविष्य बना सकते है। खिलाड़ी को अपनी सफलता के लिए मन में जज्बा और निरंतर प्रयत्न होना चाहिए कि मुझे सफलता हासिल करनी है तो अवश्य निश्चित तौर पर सफल होंगे, खेलों से मनुष्य के मानसिक, नैतिक और शारीरिक के साथ बौद्धिक सर्वांगीण विकास होता हैं जिससे मनुष्य का मस्तिष्क स्वस्थ होता हैं तो विचार और ऊर्जा भी सकारात्मक होती हैं। खेल शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं, खेल एक ऐसी चीज है जो हमें इन परेशानियों, चिंताओं और तनावों से मुक्त करती है।
छात्र जीवन में अपने भविष्य के खेलों में रूचि के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देकर शिक्षा को भी महत्व देना चाहिए और हमें संस्कृति तथा संस्कारों को अपने जीवन पर्यन्त सदा बनाएं रखना होगा। जीवन को सफल और सुदृढ़ बनाने में संस्कारों की अहम भूमिका होती हैं। उन्होंने अपने व्यक्तव्य के माध्यम सभी प्रतिभागी छात्र-छात्रा वर्ग के खिलाडियों को अच्छे प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस दौरान कार्यक्रम में बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव लक्ष्मणसिंह गोदारा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच रूगाराम सारण, बाटाडू मंडल अध्यक्ष ओमाराम बारूपाल, स्थानीय सरपंच धूड़ीदेवी, चंदन कोडेचा, पंचायत समिति सदस्य डाऊराम सारण, पूर्व सरपंच जेसाराम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बिजलाराम मेघवाल, पोकरराम सऊ, मखणाराम कोडेचा, रूगनाथराम कड़वासरा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण