Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सभापति ने एक दर्जन लाभार्थियों को दिया मालिकाना 


'हक'
जयपुर टाइम्स
चूरू। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को सभापति पायल सैनी ने कृषि भूमि नियमन व अर्फोडेबल हाउसिंग पॉलिसी के अंतर्गत एक दर्जन लाभार्थियों को मालिकाना हक पट्टा व कब्जा पत्र वितरित किए। सभापति ने बताया कि कृषि भूमि नियमन के अन्तर्गत आवेदित प्रकरणों में जिनके दस्तावेज पूर्ण है, उनको परिषद् की ओर से पट्टे दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही रामसरा रोड़ पर अर्फाेडेबल हाउसिंग पॉलिसी के अन्तर्गत एम.आई.जी. एल.आई.जी. व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट बनकर तैयार हो गये हैं। जिन फ्लेटधारियों द्वारा अपनी सम्पूर्ण किश्त की राशि निकाय कोष में जमा करवा दी गई है, उनको परिषद की ओर से लगातार फ्लेट का मालिकाना हक पट्टा व कब्जा पत्र सौंपे जा रहे हैं। उन्होने शेष समस्त फ्लेटधारियों से अपील करते हुए कहा कि वे कार्यालय में उपस्थित होकर अपने-अपने आवंटित फ्लैट की बकाया किस्त राशि की जानकारी कार्यालय से प्राप्त कर सम्पूर्ण किश्त निकाय कोष में जमा करवा दें ताकि नगर परिषद की ओर से पट्टा व कब्जा पत्र जारी करने की अग्रिम कार्यवाही करते हुए संबंधित को पट्टा व कब्जा पत्र दिया जा सके। इस अवसर पर पार्षद बाबू मंत्री व पार्षद प्रतिनिधि विजय शर्मा सहित बडी संख्या में पार्षद व परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण