Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सालासर में 30 लीटर रियूज्ड तेल, 20 किलो दूषित सूखी मिठाई नष्ट करवाई

-मावा पेड़ा, तेल के कुल 10 नमूने लिए
जयपुर टाइम्स
चूरू/सालासर। शु़द्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार खाद्य पदार्थों की सघन जांच कर मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन व सालासर मेले को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के जांच दल की ओर से सालासर मेला में मेसर्स जेआर ट्रेडिंग कंपनी और मेसर्स बालाजी जोधपुर स्वीट एंड रेस्टोरेंट से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल तथा मेसर्स हरिओम मिष्ठान भण्डार, बाबा सालासर मावा भण्डार, मेसर्स श्याम मिष्ठान भण्डार, मैसर्स देवकीनंदन मिष्ठान भण्डार और मेसर्स श्री राधे मिष्ठान भंडार, मेसर्स श्री श्याम मिलन स्वीट एंड फास्ट फूड, मेसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार ओर मेसर्स नारायण मिष्ठान भण्डार से कुल 10 नमूने लिए गए। नमूनों को गुणवता की जांच के लिए प्रयोग शाला जयपुर भिजवाए गए। सीएमएचओ ने बताया कि बालाजी रेस्टोरेंट सालासर का निरीक्षण करने पर संस्थान में 30 लीटर रीयूजड ऑयल और 20 किलोग्राम दूषित सूखी मिठाई मिली। जिसे मौके पर नष्ट करवाया गया। खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ ब मिठाईयां तैयार करने वाले दुकानदारों को साफ सफाई रखने और गुणवता युक्त खाद्य समग्री को काम में लेने के लिए पाबंद किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण