Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दीपावली पर चूरू को करेंगे साफ सुथरा व रोशन: सहारण 


जयपुर टाइम्स
चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर मंगलवार को दिपावली पर्व को लेकर शहर में साफ-सफाई व रोशनी को लेकर प्रेस वार्ता की गई। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि पिछले 10 महिनों से सभापति शहर से बाहर है और शहर में कोई कार्य नहीं कर रही है और दीपावली के त्यौंहार पर शहर गन्दगी से अटा पड़ा है। सफाई को लेकर किसी प्रकार का काम नगर परिषद की ओर से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में एक ऐसी सरकार है, जो विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सभापति के नकारापन के बावजूद हम पूरे शहर में साफ-सफाई करवाएगे और दीपावली का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए रोशनी की व्यवस्था भी करेंगे। सहारण ने कहा कि शहर में विकास कार्य भी करवाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि हम चूरू में विकास कार्य करवाने के लिए प्रयासरत हैं, परन्तु नगरपरिषद् की नाकामी के कारण किसी प्रकार का काम नहीं हो रहा है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल ने कहा कि सभापति का कार्यकाल 19 नवम्बर को समाप्त हो जाएगा। उसके बाद प्रदेश सरकार हमारी योजना के अनुसार हम चूरू को विकसित शहर बनाएंगे। इस अवसर विक्रम कोटवाद, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, सीपी शर्मा, सुनील ढ़ाका, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, सहसंयोजक नीरज जांगिड़, मनोज गढ़वाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण