Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मीतासर में दस दिन में दूसरी बार चोरी, लाखों के जेवरात पर हाथ साफ, पुलिस अभी तक खाली हाथ 

- चोर बने पुलिस के लिए जंजाल, ग्रामीणों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

- पहले की गुत्थी सुलझी नहीं, फिर वारदात कर पुलिस को दिया चैलेंज
जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। तहसील के गांव मीतासर में सोमवार रात्रि को शंकरसिंह पुत्र भवानीसिंह राजवी के घर से चोरों ने ताले तोड़कर 8 लाख रूपयों का सोने चांदी सहित अन्य सम्मान लेकर चले गए। जबकि घर के सदस्य पास में बने दूसरे घर में सो रहे थे। मंगलवार को सुबह शंकरसिंह उठे तब घर को देखा तो ताले टूटे हुए मिले और अलमारियों से सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घर में रखे सोने चांदी के जेवरात को देखा तो गायब मिले। जिसकी कीमत 8 लाख रूपयों से अधिक है। घटना की सूचना गांव के ग्रामीणों को मिलने के बाद शंकरसिंह के घर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और चोरों के पैरों के निशान देखें गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाने के हैंडकांस्टेबल रामप्रताप ने पुलिस जाप्ते के साथ पहुचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। गांव के ओमप्रकाश सारण ने बताया कि गांव में गत दिनों में चोरी की घटना दिनों-दिन बढती जा रही है। इनसे पहले 5 अक्टूबर को गांव के भगवानसिंह पुत्र रणवीरसिंह के घर में चोरों ने घटना का अंजाम देकर 10 लाख रूपयों रूपयों का सोना चांदी व 11 हजार रूपए नगदी लेकर पार हो गए थे। जिसका मामला दर्ज पुलिस थाने में दर्ज है। लेकिन अभी तक चोरो का कोई अता-पता तक नहीं लगा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पांच दिनों के अंदर पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई तो ग्रामीणों को मजबूर होकर सरदारशहर से लुणनकनसर जाने वाली मुख्य सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। जबकि पुलिस की ओर से गांव में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जल्द पड़ने का दावा किया गया है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई मजबूत सबूत नहीं मिले है। इसी प्रकार गांव के खेतों से करीबन 30 से अधिक कृषि कनेक्शनों की मोटर व बिजली केबल भी चोर लेकर चले गए है। इसका का भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस मौके पर गांव के मंगलसिंह राजवी, पूर्व सरपंच दसरथसिंह राजवी, ओमप्रकाश सारण, भगवानसिंह राजवी, सुल्तानसिंह राजवी, मुलायमसिंह राजवी, शक्तिसिंह राजवी, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, भीमसैन साारण आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण