Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सालासर बालाजी के लख्खी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब 


जयपुर टाइम्स
सालासर। सालासर बालाजी के वार्षिक लख्खी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बालाजी के प्रति श्रद्धा ऐसी की सुबह तीन बजे से कतार में लगकर घंटो इंतजार के बावजूद भी दर्शनों के लिए बेताब भक्तों ने मन्नत मांगी।शरद पूर्णिमा के तहत भरने वाले लक्खी मेले मे मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओ ने बालाजी महाराज के दर्शन किए। देश के कौने- कौने से श्रद्धालु सालासर पंहुचकर मनोकामना कर रहे है। सालासर धाम में लगातार बढ़ती श्रद्धालुओ की संख्या से शेखावाटी में पर्यटन व कारोबार को भी बढावा मिलता है। बालाजी महाराज के लक्खी मेले को लेकर दूर दूर से कारोबारी भी अपनी रोजी रोटी को लेकर सालासर पहुंचे। मंगलवार को श्रद्धालुओ की भीड़ को देखते हुए सुबह तीन बजे मंदिर के पट खोल दिए गए। दिनभर श्रद्धालुओ ने कतार में लगकर बालाजी महाराज के जयकारो के साथ दर्शन किए। सुबह तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक हजारो श्रद्धालुओ ने बालाजी महाराज के सामने शीश नवाया। दूर दूर से आए हुए श्रद्धालुओ ने अपने साथ छोटे बच्चो का जड़ूले भी चढाए। सालासर में रतनगढ़ रोड पर भंडारे का फीता काटकर उद्घाटन किया अंजनी धाम के मैनेजर जीवराज सिंह शेखावत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष की भव्य भंडारा लगाया गया है। दिनेश पुजारी व पुजारी परिवार के सदस्यों ने भंडारे का उद्घाटन किया है। यह भंडारा चार दिन के लिए चलता है जिसमें कोलकाता के पुरुषोत्तम अग्रवाल की ओर से यह भंडारा आयोजित किया जाता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण