Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

न्यायिक अधिकारी रविकान्त सोनी, यास्मीन खान का प्रमोशन


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। सुजानगढ़ के मूल निवासी न्यायिक अधिकारी रविकांत सोनी को अपर जिला व सेशन न्यायाधीश पद पर प्रमोशन मिला है। हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी सूची में रविकान्त सोनी को दौसा मिले में पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार सुजानगढ़ की ही मूल निवासी यास्मीन खान भी एसीजेएम पद पर पदोन्नत की गई हैं। यास्मीन खान को एसीजेएम कोर्ट बीकानेर लगाया गया है। दोनों न्यायिक अधिकारियों के पदोन्नत होने पर स्थानीय सभ्रान्त लोगों ने खुशी जाहिर की है। बता दें कि सुजानगढ़ के रविकान्त सोनी एडवोकेट निरंजन सोनी के पुत्र हैं। जबकि यास्मीन खान होली धोरा के निवासी सुलेमान खान चौधरी की पुत्री हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण