Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सालासर में 40 किलोग्राम दूषित सूखी बूंदी नष्ट करवाई 

- मावा पेड़ा, रसगुल्ला, तेल दूध दही के 8 नमूने लिए
जयपुर टाइम्स
चूरू/सालासर। शु़द्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार खाद्य पदार्थों की सघन जांच कर मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार सालासर मेले से पहले और त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के जांच दल की ओर से सालासर में मैसर्स मांगीलाल प्रजापत से रिफाइंड पोमोलिन ऑयल, मैसर्स केशव मिष्ठान भंडार, मैसर्स रामदेव जी माली पेड़ेवाला , मैसर्स बाबा सालासर मावा भण्डार से मावा मिठाई तथा मैसर्स संतोष टी स्टॉल से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना तथा मेसर्स विमल डेयरी से डबल टोंड दुध व दही के कुल 8 नमूना लेकर नमूने की गुणवता की जांच के लिए प्रयोग शाला जयपुर भिजवाए गए। न्यू पंडित मिष्ठान भंडार सालासर का निरीक्षण करने पर संस्थान में 40 किलोग्राम दूषित सूखी बूंदी मिली जिसे मौके पर नष्ट करवाया गया। उक्त खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ ब मिठाईयां तैयार करने वाले दुकानदारों को साफ सफाई रखने व गुणवता युक्त खाद्य समग्री को काम में लेने के लिए पाबंद किया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण