Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फूले भवन का उदघाटन व मूर्ति अनावरण, प्रतिभाओं को किया सम्मानित


जयपुर टाइम्स
चूरू। श्री देवीदास हनुमान बगीची संस्था में रविवार को फूले भवन (छात्रावास व कोचिंग) का उद्घाटन व फूले दंपति मूर्ति अनावरण समारोह चंचंलनाथ टीले झुंझुंनूं के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता से.नि. प्रधानाचार्य सत्यनारायण सैनी ने की। वहीं कार्यक्रम की विषिष्ट अतिथि नगर परिषद् सभापति पायल सैनी रही। संस्था सचिव च्यानणमल सैनी ने बताया कि समारोह में मंचस्थ अतिथियों की ओर से 75 भामाशाहों का सम्मान किया गया और संस्था के माध्यम से बैंक व अन्य सरकारी विभागों में चयनित लगभग 200 प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। संस्था सचिव च्यानणमल सैनी ने संस्था का परिचय व वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संस्था अध्यक्ष चन्द्रमोहन तंवर ने बताया कि संस्था में बालिका छात्रावास का निर्माण किये जाने की घोषणा की। इस अवसर पर एडवोकेट आनंद बालान, पन्नालाल चुनवाल रायपुरिया, दिलीप कुमार राकसिया, सत्यनारायण कम्मा राजगढ़, रमेश तंवर सरदारशहर, राजकुमार सिंगोदिया, रूघाराम, लालचंद गहलोत तारानगर, सांवरमल, लालचंद, बलराम पापटान खण्डवा ने एक-एक कमरा बनाने की घोषणा की। महावीर प्रसाद सिंगोदिया ने कन्या छात्रावास में सम्पूर्ण फर्नीचर की घोषणा की। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद् सत्यनारायण सैनी ने महिला शिक्षा पर जोर दिया व समाज बंधुओ को अधिक से अधिक बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को मोबाइल कम से कम उपयोग में लेना चाहिए। कार्यक्रम में भंवरलाल गौड़, संगठन के जिलाध्य्क्ष विनोद पापटाण, श्योकरण जमालपुरिया, सांवरमल दईया, कन्हैयालाल इन्दोरिया, परमेश्वरलाल तंवर, सांवरमल सैनी, शंकरलाल दईया, दिनेश इन्दोरिया, गजानंद गौड, धर्मेन्द्र राकसिया, सुरेश पंवार, गोगराज सैनी, भागीरथ दईया, केशरदेव भाटी, सांवरमल बालाण, हरिराम सुईवाल, शंकरलाल सैनी, रामनिवास इन्दोरिया, गुलाबचंद सैनी सुजानगढ़, ओमप्रकाश टाक, राजकुमार तंवर, धनराज सांखला, ताराचंद पापटान, बनवारीलाल बागड़ी, औंकारमल सैनी, लूणाराम दईया, टोरूराम कटारिया, गुलाबचन्द, बाबूलाल किरोडीवाल, अजय सैनी, वरुण सैनी, मोहनलाल राकसिया, गौरीशंकर खडोलिया, नरेन्द्र सैनी, सोमेश सैनी, जयचन्द महावर, बनवारीलाल तंवर, भैराराम सुईवाल, भींवराज कच्छावा, ओमप्रकाश राकसिया, लालचंद दहिया, आचार्य रामगोपाल शास्त्री, श्यामसुन्दर सैनी, धन्नाराम गहलोत, नौरंगलाल तंवर, मोहनलाल तंवर, मगन सैनी, लोकेश सैनी, पुरुषोतम गौड़, भंवरलाल खडोलिया, डुंगर दहिया, कुम्भाराम चुनवाल, सांवरमल कम्मा, बृजमोहन तंवर, रामचन्द्र मारोठिया, धन्नाराम गहलोत, अनिल बालाण, अंकित कटारिया, दिनेश दहिया, सुरेंद्र मोहन तंवर, संदीप सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष चंद्रमोहन सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जयन्त पड़िहार, निर्मला सैनी, सुरेन्द्र सैनी व लक्ष्मीकांत बबेरवाल ने संयुक्त रूप से किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण