Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ में बनाया 11 सदस्यों का प्रदेश स्तरीय परामर्श मंडल

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ राजस्थान जोन 1 बी के युवा प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने अपने प्रदेश स्तरीय परामर्श मंडल समिति का गठन किया है। जिसमें सरदारशहर के युवा उद्यमी व सामाजिक कार्यकर्ता आशीष मिश्रा, भामाशाह नेपाल प्रवासी ओम प्रकाश जोशी, रतनगढ़ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी रमेशचन्द्र इन्दौरिया, चूरू से प्रमुख शिक्षाविद व विप्र फाउंडेशन के पुर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, वर्तमान जिलाध्यक्ष शंम्भु दयाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन प्रदेश सचिव विश्वनाथ शर्मा (राजगुरु) राजगढ़, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपुरा, श्री डुगंरगढ से विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर से विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत, गंगानगर से पुर्व विधायक राजकुमार गौड़, डीडवाना से राजेन्द्र शर्मा चैयरमेन को समिति का सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के युवा प्रदेशाध्यक्ष मिश्र ने बताया कि सामाजिक स्तर पर कार्य करने के लिए एक मजबूत परामर्श मंडल की आवश्यकता को देखते हुए यह परामर्श मंडल बनाया गया है। उपरोक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन प्रदेश मिडिया प्रभारी पवन चोटिया ने दी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।