Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दोस्ताना सेवा संस्थान ने सालासर पैदल यात्रियों के लिए शुरू की एंबुलेंस सेवा 


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के दोस्ताना सेवा संस्थान की ओर बढ़ जलदाय विभाग के कार्यालय के सामने सालासर पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए गुरुवार से एंबुलेंस चिकित्सा सेवा शुरू की गई। इस अवसर पर जलदाय विभाग कार्यालय के एक्सईएन मानवेंद्र सिंह ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दे कि पंजाब और हरियाणा से पैदल चलकर सरदारशहर होते हुए पैदल यात्री सालासर बालाजी के धोक लगाने के लिए जाते हैं। सैकड़ो किलोमीटर पैदल चलने से उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए दोस्ताना सेवा संस्थान ने पैदल यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए यह एंबुलेंस चिकित्सा सेवा शुरू की है। एक्सईएन मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दोस्ताना सेवा संस्थान की ओर से सालासर पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए यह निशुल्क एंबुलेंस चिकित्सा सेवा शुरू की गई है। जिसमें पैदल यात्रियों को चिकित्सा सेवा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोस्ताना सेवा संस्थान की यह सराहनीय पहल है। इस अवसर पर दोस्ताना सेवा संस्थान के सचिव डॉ सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि यह पिछली बार भी निशुल्क एंबुलेंस की सेवा दी गई थी और अब दूसरी बार सालासर पैदल यात्रियों के लिए यह सेवा वापस शुरू की गई है। इसमें दिल्ली मेट्रो हॉस्पिटल के डॉ कमल सैनी अपनी सेवाएं देंगे। इसके तहत सालासर जाने वाले पैदल यात्रियों को निशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की जाएगी। किसी भी पैदल यात्री को कोई समस्या होती है तो तुरंत वहां पहुंचकर उसका इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर दोस्ताना सेवा संस्थान के सचीव डॉ सुरेन्द कुमार सैनी, एक्सईएन मानवेंद्र सिंह, इकबाल खान, मुन्नीलाल, दिनेश शर्मा, राकेश, हरीश कुमार, मनोज कुमार, विक्रम, शिवकुमार, डॉ कमल सैनी आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण