Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क पर भरे पानी से आमजन परेशान, अधिकारी नही दे रहे ध्यान


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। शहर के नगर परिषद क्षेत्र में कई जगहों पर पानी निकासी के लिए नालों की नियमित साफ सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं होने पर मुख्य सड़क पर गंदे पानी का भराव रहता है। जिसके कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में घंटाघर से बीकानेर रोड़ पर जाने वाली मुख्य सड़क बहादूरसिंह कॉलोनी में बरसाती पानी व घरों का गंदा पानी मुख्य सड़क पर एकत्रित होने से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या के बारे में परमेश्वरलाल पारीक व रोहित पांडिया के द्वारा स्थानीय अधिकारियों व नगरपरिषद के आयुक्त को कई बार अवगत करवाने के बाद भी आजतक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नगरपरिषद के सभापति राजकरण चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में जहां-जहां पानी का भराव है उसका जल्द स्थाई समाधान करवाने का प्रयास किए जा रहे है। नगरपरिषद की टीम से सर्वे करवाने के बाद जल्द पानी की समस्याओं को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण