Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गरबा डांडिया की धूम, महिलाओं ने दिखाया उत्साह 


जयपुर टाइम्स
चूरू। लक्ष्मीपत सिंघानिया अकैडमी में गरबा डांडिया का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में अभिभावकों ने शिरकत की जिसमें महिलाओं ने जोर-शोर से बढ़कर भाग लिया आयोजन शुरू होने से पूर्व स्थानीय उद्योगपति व समाजसेवी राम प्रकाश बिरमीवाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने मां भगवती की आरती कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल दीपक पुरोहित व विद्यालय का स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा और नगर के प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे। इस दौरान कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कपल रैंप वॉक ग्रुप डांडिया व व्यक्तिगत डांडिया में व भाग्यशाली विजेता को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय को दुल्हन की तरह सजाया और सभी के लिए मन भावन चाट काफी आइसक्रीम की स्टॉल लगाई गई जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य दीपक पुरोहित ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण