Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जरूरतमंदों के लिए उपयोगी साबित होगा ट्रिपल आर सेंटर: राठौड़

-पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने किया शुभारंभ
जयपुर टाइम्स
चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने चूरू नगर परिषद की ओर से पुराने बस स्टैंड के पास स्थित रैन बसेरे में स्थापित ट्रिपल आर (रीड्यूस, रीयूज, रीसाईकिल) सेंटर का शुभारंभ शुक्रवार को किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि यह सेंटर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर कई तरीके से लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि घरों में अनावश्यक पड़े रहने वाले सामान का इससे उपयोगितापूर्ण निस्तारण होगा। वहीं जरूरतमंद लोगों के लिए अपनी जरूरतें पूरी करने का एक नया द्वार खुलेगा। इसके अलावा इन वस्तुओं को इधर-उधर फेंके जाने से होने वाले प्रदूषण व गंदगी से मुक्ति मिलेगी। राठौड़ ने कहा कि घरों में अनेक अनावश्यक चीजें एकत्र होती रहती हैं, जो हमारे लिए काम की नहीं होती है, लेकिन उनका समयबद्ध निस्तारण भी नहीं हो पाता है। ऐसी वस्तुएं किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सके, इससे बेहतर और क्या हो सकता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सेंटर का एक विजिट अवश्य करें और घर में पड़ी अनावश्यक वस्तुओं जैसे कपड़ें, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक चीजों, खिलौनों, बरतनों, जूतों आदि को यहां रखें। विधायक हरलाल सहारण ने इस सेंटर को उपयोगी बताते हुए कहा कि शहर के सभी लोग इस नेक काम में शरीक होंगे तो स्वतः ही इसकी सार्थकता सिद्ध हो जाएगी। कमिश्नर अभिलाषा सिंह ने सेंटर के कॉन्सेप्ट की जानकारी दी और बताया कि कोई भी नागरिक यहां अपनी अनुपयोगी वस्तुएं रख सकता है। इस दौरान वासुदेव चावला ने सेंटर को लेकर उपयोगी सुझाव दिए। कार्यक्रम में नगर परिषद् नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मोहन लाल गढ़वाल, दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, एक्सएईएन बीएल सोनी, अजय वर्मा, मनीराम डाबी, भारत भूषण पूनिया सहित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण