Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डांडिया प्रतियोगिता में मोदी स्कूल की छात्राएं रही प्रथम 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। नवरात्रा महोत्सव के तहत लॉयंस क्लब सुजानगढ़ व गार्गी ग्रुप सुजानगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली छात्राओं की डांडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई। माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में मोदी पब्लिक स्कूल की छात्राओं को प्रथम स्थान मिला, ओसवाल स्कूल एवं झवर स्कूल की छात्राओं को क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। कंदोई बालिका की छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति नीलोफर गौरी, सरोज वीर पुनिया, मधु शेखावत, प्रगति चोरडिया, डॉक्टर रेखा गौड़, स्वनंदा जाखड़, कुसुम पीपलवा मंचासीन रहे। राजकुमारी भूतोडिया, सज्जनदेवी बोकडिया ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन सरपंच सविता राठी ने किया। लॉयंस क्लब के अध्यक्ष लॉयन एम जे एफ कमल तापड़िया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशांत पारीक, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, अशोक जाजू, मुरली राठी, सुषमा मूंदड़ा, सुनीता रावतानी, चित्रा जगवानी, सुधा मालानी, रितम मूंदड़ा, सीए राधिका राठी, एडवोकेट नव्या राठी, कोमल मूंदड़ा ने अपना महत्ती योगदान दिया। माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के स्टाफ ने भी पूर्ण सहयोग दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण