Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यालय में डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन


जयपुर टाइम्स
बिसाऊ। न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल बिसाऊ में डांडिया/गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, इंजी नवीन सिंहाग, चेयरपर्सन विनोद, पुष्पा चौधरी, प्रधानाचार्य भंवरी शर्मा व् सभी स्टाफ ने मॉ दूर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ की। विद्यालय की छोटी बच्चियों ने नवदुर्गा बाल रुप की प्रस्तुति दी। सभी स्टाफ सदस्यों ने मातारानी की पूजा अर्चना की और सभी की कुशलक्षेम की कामना की। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने व स्टाफ ने अपनी प्रस्तुती दी। संस्था निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय की ओर से गरबा/डांडिया जैसे संस्कृतिक कार्यक्रम जैसे आयोजनों से नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में विजेताओं को प्रतीक चिन्ह भेट की गई। संस्था चेयरपर्सन पुष्पा चौधरी ने बताया कि हमारे समाज में नवरात्री के समय सभी विभिन्न रुपों में मॉ को अपनी श्रद्वा व भक्ति से मनाने का कार्य करते है जबकि हकीकत में हमें सभी माताओ, बहिनों का सम्मान करना चाहिए और जो सम्मान हम अपनी माताओं व बहिनों को देते है वही सम्मान हमें दूसरो की माताओं बहिनों के प्रति रखना चाहिए। इस मौके पर सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण