Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया विभिन्न कार्यालयों और अस्पताल का निरीक्षण

तारानगर, 25 सितंबर 2024 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बुधवार को तारानगर उपखंड मुख्यालय स्थित उप जिला अस्पताल, बीसीएमओ कार्यालय और उपखंड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई में खाने की गुणवत्ता की जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुराणा के साथ उपखंड अधिकारी राजेन्द्र कुमार और सीओ मीनाक्षी भी मौजूद रहे।

अस्पताल निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने निर्देश दिए कि मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा मिले और मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा और जांच योजना का लाभ आमजन तक पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था, चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्वच्छ गद्दे, साफ चादर और पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद कलक्टर ने बीसीएमओ कार्यालय का अवलोकन किया, जहां बीसीएमओ डॉ. सत्यनारायण ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि खाने की गुणवत्ता में सुधार और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए।

जिला कलक्टर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास और नगरपालिका कचरा संग्रहण केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में खेल मैदान और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कचरे के निस्तारण और एसटीपी को जल्द चालू करने के निर्देश दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण