Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुलिस ने अभियान चलाकर 13 वांछितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अभियान चलाकर 13 वांछितों को किया गिरफ्तार


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। कस्बे में एरिया डोमिनेशन के नाम से पुलिस ने अभियान संचालित कर 13 जनों को पकड़ा है। सीआई दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस थाना स्तर पर अधिकारियों व जवानों की टीमें गठित कर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को दबिश दी गई। दबिश के दौरान स्थाई वारंटी, गिरफ्तार वारंटी, नकबजनी, चोरी, लूट आदि अपराधों में शामिल रहे 13 जनों को पकड़कर पुलिस थाना लाया गया, जहां पर उनसे पूछताछ की गई। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने के लिए पाबंद किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित अपराधियों में दहशत देखने को मिली। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले व शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण