Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक पूसाराम गोदारा ने की जनसुनवाई 

विधायक पूसाराम गोदारा ने की जनसुनवाई 


जयपुर टाइम्स
राजलदेसर। कस्बे के आनन्द काम्प्लेक्स में रतनगढ़ विधायक पुसाराम गोदारा जनसुनवाई करने पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों ने काफी शिकायत की। नगरपालिका में टेण्डर प्रक्रिया भी अपने चहेतों को देने का मामला विधायक के सामने रखा। राजलदेसर से सिकराली जाने वाले रास्ते में राजलदेसर से बण्डवा आबडसर रोड तक ग्रेवल करवाने और आलसर कब्रिस्तान के चार दिवारी करवाने सहित काफी समस्या से विधायक को अवगत करवाया। जिस पर विधायक पुसाराम गोदारा ने कहा कि सभी समस्याओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारी से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा। जनसुनवाई कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष जब्बार खोखर, मनफुल टाण्डी, पार्षद नबी बक्स निर्माण, पार्षद दानाराम, अस्फाक बगड़ सहित पार्टी के पदाधिकारियों तथा कस्बे के लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण