Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुजानगढ़ में बाइक राइडर्स का खौफ, 13 बाइक जब्त 

सुजानगढ़ में बाइक राइडर्स का खौफ, 13 बाइक जब्त 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। बाईक राईडर्स का प्रकोप इन दिनों शहर में व्याप्त है, जिसके कारण गली मोहल्लों में फिरने वाले लोग, बच्चे, लड़कियां सभी खौफ में रहते हैं। इसी प्रकार का वाकया पुलिया चौक के पास मर्कज मक्की मस्जिद के पास स्थित टाक रोड़ पर गत रात्रि को हुआ, जिसके तहत करीब 10 बाईक्स पर युवा तेज गति से लहराते हुए निकले। जिसके कारण कुछ महिलाएं व बच्चे दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल-बाल बचे। इस घटना का सीसीटीवी भी कैद हो गया। सुबह पार्षद एडवोकेट सलीम खान गाजी, नूर नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में लोग कोतवाली पुलिस थाने पहुंचे और वहां पर प्रार्थना पत्र देकर आवारा तत्वों पर रोक लगाए जाने की मांग की। लोगों ने बताया कि कई बार ये बाईक राईडर्स रील बनाने के चक्कर में हथियार भी निकाल लेते हैं, जिसके कारण मोहल्लों में खौफ रहता है। सात-आठ लोगों के नाम बताते हुए पुलिस से इस प्रकार की घटनाएं रोके जाने की मांग की गई। इस बारे में कोतवाली थानाधिकारी धर्मेन्द्र मीणा ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और कुछ युवकों को चिन्हित कर पकड़ा भी गया है। वास्तविक अपराधियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, कुछ लोगों के फोन भी बंद हो गए हैं, जिसके कारण देरी हो रही है। दूसरी ओर घटना के बाद पुलिस ने आवारा बाईकर्स के खिलाफ कार्यवाही करते हुए यातायात पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान चलाया और 8 बाइक सीज करते हुए 13 बाइक्स का चालान किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में संदिग्ध लोगों को पकड़ा जा रहा है और गंभीरता से जांच की जा रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण