Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

कृषक उपहार कूपनों की खंड स्तरीय लॉटरी निकाली, बीकानेर मंडी की राधा रूकमणी को मिला प्रथम पुरस्कार

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
कृषक उपहार कूपनों की खंड स्तरीय लॉटरी निकाली, बीकानेर मंडी की राधा रूकमणी को मिला प्रथम पुरस्कार

चूरू, 19 सितंबर। कृषि उपज मंडी समिति, बीकानेर के सभागार में कृषि विपणन विभाग द्वारा ई-नाम के माध्यम से जारी कृषक उपहार कूपनों की खंड स्तरीय लॉटरी निकाली गई।

क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक शिव सिंह भाटी ने बताया कि इस लॉटरी में प्रथम पुरस्कार (₹50,000) कृषि उपज मंडी खाजूवाला की कृषक राधा रूकमणी, द्वितीय पुरस्कार (₹30,000) सरदारशहर मंडी की कृषक सरोज देवी, और तृतीय पुरस्कार (₹20,000) सरदारशहर मंडी की सरला देवी सोनी को प्राप्त हुआ।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।