Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी एक महीने बाद गिरफ्तार

जयपुर/चूरू, 19 सितंबर। चूरू जिले की सदर थाना पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे आरोपी राहुल वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है। 22 वर्षीय राहुल, निवासी बुढ़ाना थाना बगड़, झुंझुनू, को थाना सिद्धमुख और राजगढ़ पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया गया।

एसपी जय यादव ने बताया कि राहुल वाल्मीकि को चोरी के आरोप में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 20 अगस्त 2024 को वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी पर बीएनएस की धारा 121(1), 132 और 262 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

फरार आरोपियों की धरपकड़ के विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने गुरुवार को उसे पकड़ा। आरोपी पर चोरी और पोक्सो एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण