Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नरेंद्र गुर्जर बने गुर्जर समाज के अध्यक्ष 


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। स्थानीय देवनारायण भगवान मंदिर में गुर्जर समाज के लोगों की बैठक का आयोजन गत रात्रि को किया गया। बैठक में मनसुख खटाणा ने अध्यक्षता की। उपस्थित समाजबन्धुओं ने हाल ही वीर गुर्जर नवयुवक मंडल की ओर से देवधाम देवमाली की सफलता पूर्वक पैदल यात्रा सम्पन्न होने पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने पर समाज के चुनावों के बारे में बात की गई। जिसमें सर्वसम्मति से नरेंद्र गुर्जर को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद का रतनलाल पोसवाल को सर्वसम्मति से दायित्व सौंपा गया। समाजबन्धुओं की सहमति से कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन भी किया गया। सदस्यों में सांवरमल हाकला, मनसुख खटाणा, ओमप्रकाश चौहान, रामनिवास बारवाल, बजरंगलाल सिराधना, जगदीश दौराता, कशोर डोई, शंकरलाल लीलू, चौनरूप लीलू, कैलाश छावड़ी, बनवारीलाल बोकण, राजकुमार छाबड़ी, लक्ष्मण सिराधना, मनोज बोकण, मदन बोकण, नरेश छाबड़ी, बनवारीलाल बोकण के नाम शामिल हैं। बैठक में मौजूद लोगों ने नव पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि समाज हित में सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए काम करने का प्रयास करते हुए जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास करूंगा। गुर्जर ने कहा कि हमारा सबसे ज्यादा जोर उच्च शिक्षा की तरफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की ओर से बताए गए सिद्धांतों पर चलने के प्रयास करने होंगे। मीटिंग का संचालन रामनिवास बारवाल ने किया। इस अवसर पर सतीश लोमरोड़, हेमराज सिराधना, मुकेश बोकण, दौलत भाटी, परमेश्वर छाबड़ी, आनंद बोकण, धर्मेन्द्र बोकण, प्रमोद सोरठ, वीरेंद्र हाकला, लालचंद चौहान, त्रदिनेश खटाणा, सुशील लीलू, पुखराज लीलू, महेश बोकण, मदनलाल बोकण, पंकज खटाणा, धनेश खटाणा, रामावतार हाकला, सौरभ खटाणा, बाबूलाल खटाणा, पंकज खटाणा, मनोज खटाणा सहित अनेक समाजबन्धु मौजूद रहें। बता दें कि बतौर अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर का यह दूसरा कार्यकाल रहेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण