Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लोगों को जोड़ा जन आक्रोश अभियान से 

लोगों को जोड़ा जन आक्रोश अभियान से 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आम आदमी को जन आक्रोश अभियान से जोड़ा जा रहा है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन माहेश्वरी ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत खटीक बस्ती में लोगों को अभियान से जोड़ा गया है। इस दौरान उपस्थित जनों ने अपने-अपने मोबाइल फोन से पार्टी द्वारा जारी किए गए नम्बरों पर मिस्ड कॉल किए। जिस पर तुरन्त ही उनके नम्बरों पर भाजपा संगठन द्वारा मैसेज आए। सह संयोजक बुद्धिप्रकाश सोनी, उप नेता प्रतिपक्ष रिछपाल बिजारणिया, पार्षद पंकज घासोलिया, पार्षद पुरूषोतम शर्मा, रूपाराम गुलेरिया, गणेश मंडावरिया, रेवन्तमल पंवार, बोदूराम खटीक, दूलीचंद खटीक, कैलाश खटीक, सीताराम खटीक, हीरालाल खटीक, नानूराम खटीक, आनन्द खटीक, राकेश खटीक, पवन खटीक, थावरमल खटीक सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा