Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरदारशहर में रामदेव जी मंदिर में भजन संध्या का भव्य आयोजन

सरदारशहर, 14 सितंबर। शहर के सत्तू कॉलोनी में स्थित रामदेव मंदिर में शुक्रवार रात बाबा रामदेव जी की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी, जो भजनों की मधुर धुनों पर झूम उठी।

जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद गायक कलाकार अंकित भोजक और भंवरलाल स्वामी गुरुजी ने बाबा रामसा पीर के भजनों की अमृत वर्षा की। उनके भजनों जैसे "म्हारो हैलो सूणो नहीं रामापीर," "खम्मा खम्मा ओ म्हारा रूणिचा रा धणिया," "म्हाने घौडलियो मगंवादे म्हारी मां," और "गेरी गेरी बिरखा रे भाया" ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भजन संध्या की शुरुआत से लेकर देर रात तक भक्तों की भव्य उपस्थिति ने समारोह की रौनक बढ़ा दी। समाजसेवी दीपू जैसनसरिया ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़े धूमधाम से किया गया है। उन्होंने बताया कि आस-पास की कॉलोनियों में बाबा रामदेव जी के प्रति गहरी आस्था है, जिसके चलते भजन संध्या का आयोजन हर साल बड़े स्तर पर किया जाता है।

इस अवसर पर नारायण माली, भादरराम जांगिड़, संतोष जैसनसरिया, सुरेश जैसनसरिया, मुकेश जैसनसरिया, सुरेश शर्मा, रामजस जोशी, हरिराम चोटिया, दीनदयाल चोटिया, आलोक सिंह राजपूत, सुनील सिंह राजपूत, और बजरंग लाल प्रजापत समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण