Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष में दो वरिष्ठ छायाकारो को किया सम्मानित


विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सोमवार को राधा कृष्ण हवेली में दाग्युरे फोटोग्राफर समिति बिदासर की ओर से कार्यक्रम हुआ, जिसमें वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित फोटोग्राफर वह समिति के सरक्षक ने जनक लुईस दोग्यूरे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
फोटोग्राफर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल ने बताया वरिष्ठ छायाकार ताराचन्द सोनी स्टार स्टूडियो पड़िहारा,राजेन्द्र सिंह मूंदड़ा,का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। वरिष्ठ छायाकार ताराचन्द सोनी ने सभी फोटोग्राफरों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन बिदासर नगर पालिका सीताराम बोबरिया, सरपंच ढाणी स्वामियान मोहन मेघवाल,जेठाराम यादव,हरजीराम जी कालवा,ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । समिति के संरक्षक राजकुमार सोनी,भंवरलाल सिद्ध,पृथ्वी सिंह, हुकमीचंद गुजर ने सभी सदस्यों का और मुख्य अतिथियो का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण