Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रतनगढ़ पालिका में भ्रष्टाचार की जांच की मांग, मंत्री गहलोत को ज्ञापन


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चूरू जिला हेड क्वार्टर पर हरियालो राजस्थान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पधारे राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत को रतनगढ़ नगर पालिका की ओर से किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने भी प्रभारी मंत्री के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया ने बताया कि शहर में हो रहे करोड़ों के विकास कार्यों की बिना टेंडर खोले बंदर बांट हो रही है, जिसके लिए ठेकेदार 30% तक कमीशन दे रहे हैं। कई बार तो अपने चहेतों को लाभ देने के लिए काम पहले दे दिया जाता है और कागजों में टेंडर प्रक्रिया बाद में की जाती है, 12 जून को गेनानी की खुदाई व सफाई को लेकर अनुमानित लागत 24.50 लाख की निविदा निकाली गई थी, डेढ़ महीने से नगर पालिका की ओर से सिर्फ कागजों में ही यह टेंडर निकाला गया। जिसके परिणाम स्वरूप भारी बारिश के कारण उत्तराधा बाजार के व्यापारियों की दुकानों में जल भराव होने से लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा, बेसहारा पशुओं का आतंक पूरे शहर की आम जनता को रोजाना उठाना पड़ रहा है। इंदौरिया ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन की ओर से लगातार साढ़े तीन वर्षों में करोड़ों के विकास कार्यों में धांधली, लीपापोती और भ्रष्टाचार कर मलाई खाने का खुलेआम काम चल रहा है, भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्यवाही व जलभराव से व्यापारियों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने की कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री गहलोत से मांग की है ।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रमेश कुमार पारीक, विकाश रिणवा, मोहनलाल बबेरवाल, मनोज हारित, प्रकाश चंद्र पारीक, हनुमान बारवाल ने प्रभारी मंत्री से मिलकर शहर की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण