Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ईंयारा में पौधारोपण कर कलेण्डर वित्तरण व स्टेशनरी वितरित


जयपुर टाइम्स
बीदासर। एक पेड़ देश के नाम,एक पेड़ माँ के नाम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईंयारा की तरह से पौधारोपण किया गया। विद्यालय परिसर, खेल मैदान पर पेड़ लगाकर विद्यार्थियों को इनकी रक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमनाथ सिद्ध,जिला परिषद सदस्य सोहन लाल लोहमरोड, शारीरिक शिक्षक रमेश कुमार, प्रभारी व्याख्याता रामगोपाल पिलानियां व विद्यालय स्टाफ, अभिभावक, विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ओमनाथ सिद्ध व जिला परिषद सदस्य सोहनलाल ने अपने विचार व्यक्त किए।उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में अधिकाधिक पेड़ लगाकर उनकी रक्षा करने व उनमें पानी डालने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि ग्लोबल वार्मिग से निजात मिल सके और पर्यावरण का सरंक्षण हो सके। हम सबको अपने घरों, खेतो व सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ लगाने चाहिए। साथ ही कक्षा 1से 5तक के 190 विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध करवाए गए कलेण्डर वितरित किए गए। सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ की तरफ से कक्षा एक से 5 तक के 190 विद्यार्थियों को स्टेशनरी का वित्तरण किया गया। जिसने फाउंडेशन की तरफ से स्वयंसेवक राजेन्द्र कुमार, हेमराज, हेतराम भी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण