Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अन्नदाताओं ने भरी हुंकार, कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव


जयपुर टाइम्स
रतनगढ़। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रतनगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक किसान मजदूर भवन रतनगढ़ में की गई जिसमें किसानों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य मुद्दा खरीफ 2023 का बकाया क्लेम, किसानों को 6 घंटे अनवरत रूप से थ्री फेस बिजली, ढाणियों के घरेलू बिजली कनेक्शन,12 अगस्त को चूरू कलेक्ट्रेट का घेराव, किसान भवन की मरम्मत के लिए आर्थिक सहयोग, आवारा पशु धन की समस्या आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। हर माह की 15 तारीख को तहसील कमेटी की कार्यकारिणी की मीटिंग करने का प्रस्ताव भी बैठक में लिया गया जिसमें ये तय किया गया की 15 तारीख को अगर शनिवार या रविवार हो तो अगली तारीख यानी सोमवार को ये मीटिंग रखी जाएगी। आने वाली खरीफ की क्रोप कटिंग में सावधानी बरती जाए। इस संबंध में बैठक में आवश्यक चर्चा की गई। हर रविवार को तहसील अध्यक्ष मदन जाखड़, संयोजक भादर भांबू सचिव बिरजू जी खीचड़ के नेतृत्व में कम से कम दो ग्राम किसान सभा गठित की जाएगी। कार्यकारिणी की बैठक को अध्यक्ष मदन जाखड़ के अलावा संयोजक कॉमरेड भादर भांबू, सचिव बिरजू खीचड़,एडवोकेट बिशन सिंह, रामकिशन भांबू , नोरंग सारण, सीताराम झाझडिया, रतनलाल बिजारनीया, मोहन स्वामी, भवानी शंकर मेघवाल, दलूसिंह, नानूराम, हेमाराम आदि वक्ताओं ने अपने विचार रख संबोधित किया। बैठक में पूसाराम कुड़ी, महेंद्र बरोड़, डालचंद बरोड़, लेखुराम बलारा, रामचंद्र सिद्ध, बिरमनाथ सिद्ध, देवराज ढाका, किशनाराम ढाका, गिद्धाराम, विक्रम सिंह, हनुमानराम, सोहनराम, कॉमरेड जगदीश कुड़ी और ओमप्रकाश तालनिया, हेमाराम उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण