Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने की कार्यवाही , आबकारी अधिकारी को 17 सीसीए का नोटिस होगा जारी


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़। चूरू जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने पंचायत समिति स्थित वीसी रूम में जन सुनवाई की। इस दौरान गांव भोजलाई के लोगों ने सरंपच प्रतिनिधि करणीसिंह के नेतृत्व में गांव की पेयजल सप्लाई को सुजानगढ़ से जोड़े जाने व गांव में ओवरहेड टंकी का निर्माण करने की मांग की। दूसरी ओर रात में आठ बजे के बाद अवैध रूप से शराब की बिक्री की शिकायत मिलने पर जिला कलक्टर ने पूछा कि आबकारी विभाग से कौन आया, तो एक सिपाही खड़ा हुआ और कहा कि मैं आया हूं। जिला कलक्टर ने पूछा कि 8 बजे के बाद शराब की बिक्री क्यों हो रही है, जिस पर सिपाही ने कहा कि मैं तो सिपाही हूं, आप साहब से बात करिये। जिस पर उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने जिला कलक्टर ने बताया कि आबकारी वाले अधिकारी मीटिंग्स में नहीं आते। जिस पर कलक्टर खफा हुई और कहा कि सम्बंधित आबकारी अधिकारी को 17 सीसीए का नोटिस जारी किया जाए। जिला परिषद सदस्य नौरंग सिलू ने कहा कि गांवो में पेयजल की काफी समस्या है और सड़कें भी टूटी हुई हैं। जिस पर जिला कलक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन का किसी भी गांव में कार्य कम्पलीट नहीं हुआ है और हर गांव में रास्ते तोड़कर छोड़े गए हैं। इसलिए इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर मुझे पेश करें कि कौनसे गांव में क्या-क्या काम हो गए और क्या बाकी हैं। इसी प्रकार दुलिया बास में नाले को जोड़े जाने सहित कुल 24 प्रकरण जन सुनवाई में आए, जिनके निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में विकास अधिकारी, पीडबल्यूडी के सहायक अभियंता मोहित पाराशर, विद्युत निगम के एक्सईएन धीराचंद शिवराण, कनिष्ठ अभियंता अरूण मीणा, जलदाय विभाग से एक्सईएन रामावतार सैनी, सीडीपीओ गौरव चौधरी, नगरपरिषद आयुक्त दिलीप शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण