Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने किया हरियाली तीज पर अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान


जयपुर टाइम्स
राजलदेसर। चूरू जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने आपणो बाबा धाम में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी, उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा, तहसीलदार कालूराम, नायब तहसीलदार रतनलाल रोहलन, भामाशाह बाबूलाल दुधेडिया, मंदिर के ट्रस्टी नोरतनमल दुधेडिया, गिरधारी सिंह राठौड़, भजनलाल पारीक, सुशील फोगला की ओर से पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि अभी तक पूरे जिले में 8 लाख के करीब पौधे लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज है हरियाली तीज के उपलक्ष में झूला झूलना, मेहंदी लगाना अच्छे वस्त्र पहनना, अच्छे पकवान बनाकर खाना यह परंपरा लगातार चली आ रही है। लेकिन इस बार सरकार ने हरियाली तीज के उपलक्ष में हमारा राजस्थान हरा भरा कैसे रहे, इसी के तहत सभी माताए बहने अधिक से अधिक पौधारोपण करके अपने गांव शहर व प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन करके देश में खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी व भामाशाह बाबूलाल नोरतन मल ने उनका बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट करके सम्मान किया। इस अवसर पर उनके साथ अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण