Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएम विधायक गिनने में व्यस्त रहते हैं: कस्वां

सीएम विधायक गिनने में व्यस्त रहते हैं: कस्वां


यंग्स क्लब में हुई भाजपा की जन आक्रोश सभा
सुजानगढ़ (नि.सं.)। भाजपा की जन आक्रोश सभा का आयोजन दी यंग्स क्लब सभागार में किया गया। सभा में पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठे वादों के साथ सता में आई थी और आज तक जनता से हर बात में झूठ बोलकर सता पर काबिज है। कस्वा ने कहा कि जो मुख्यमंत्री रोज अपने विधायक गिनने में व्यस्त है, उसे जनहित की कोई परवाह नहीं है। नोखा से विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि यह सरकार पेपर लीक वाली सरकार है। युवा पेपर देने के लिए सेंटर पहुंचते हैं, लेकिन फिर से पेपर लीक मिलता है। ऐसी युवाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार को अब जनता नहीं बख्शेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक झाबरसिंह खर्रा ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए आगामी चुनाव में राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील कार्यकर्ताओं से की। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ओमप्रकाश सारस्वत, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी, राजेंद्र नायक, जिला प्रमुख वंदना आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन माहेश्वरी, नेता प्रतिपक्ष जय श्री दाधीच, सुजानगढ़ प्रधान मनभरी देवी मेघवाल, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, घुमन्तू अर्द्ध घुमन्तू प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक-रामधन सांसी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, भाजपा जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, भंवरलाल सामौता, भगवान स्वरूप गुरड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, पार्षद ममता ओझा, डॉ. शर्मिला सोनी, वैद्य भंवरलाल शर्मा, विष्णुदत त्रिवेदी सहित अनेक लोग मंचस्थ रहे। संचालन बुद्धिप्रकाश सोनी ने किया। सभा में भाजपा नेता कमल दाधीच, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मौसूण, भाजपा नेता एडवोकेट मनीष दाधीच, भंवरलाल गिलाण, कुंदनमल पुनिया, प्रकाश भार्गव, राजेश सैन सहित सैंकड़ों की संख्या में देहात व शहर के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा