Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पाकिस्तानी युवती दे चूरू के युवक से शादी करने के मामले में फसा पेच

हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ निवासी फरीदा बानो ने अपने पति रहमान खान और उसके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। फरीदा का आरोप है कि उसके पति ने पाकिस्तानी युवती मेहविश से दूसरी शादी कर ली है और उसे जासूस बताते हुए कहा कि वह गैर-कानूनी तरीके से भारत आई है।

फरीदा बानो ने बताया कि उसकी शादी 17 मार्च 2011 को चूरू जिले के पिथिसर गांव के रहमान खान से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हैं, 8 साल की बेटी और 4 साल का बेटा। रहमान विदेश में काम करने चला गया और फरीदा ने अपने परिवार की ज्वेलरी बेचकर उसके बिजनेस में मदद की। लेकिन करीब एक साल पहले फरीदा को रहमान की पाकिस्तानी महिला से शादी के बारे में पता चला।

फरीदा ने आरोप लगाया कि रहमान, उसकी देवर सलीम खान, ननद जुबैदा, सास जैतुन और ससुर अली मोहम्मद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। परेशान होकर फरीदा अपने पीहर आ गई। फरीदा ने बताया कि रहमान ने उसे फोन पर तीन बार तलाक कहा और दूसरी शादी की जानकारी दी।

फरीदा ने बताया कि रहमान ने मेहविश को गैर-कानूनी तरीके से भारत में प्रवेश करवाया है और वह पाकिस्तान की जासूस हो सकती है। फरीदा ने भारत सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। उनके पिता ने भी सरकार से न्याय की मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण