Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तेरापंथ में हुआ 'फिट युवा, हिट युवा' कार्यक्रम का आयोजन

बीदासर - कस्बे के तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में "फिट युवा हिट युवा" के अंतर्गत योग, व्यायाम व खेल के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत युवक परिषद के सदस्य नवदीप बैंगाणी ने विजय गीत के साथ की। जिसके बाद योग व खेल आयोजित किए गए।
इस दौरान श्रवण प्रजापत ने आसन प्राणायाम व सरला गंग ने हास्य योग कराये। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खण्ड कार्य्वा के साथ स्वयं सेवको का सराहनीय योगदान रहा। समाधि कैन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी श्रीकार्तिकयशाजी का मंगल उद्बोधन हुआ, जिसमें उन्होंने नशा मुक्ति का संकल्प कराया तथा युवाओं को योग के माध्यम से फिट रहने की प्रेरणा दी। तेरापंथ युवक परिषद, बीदासर के अध्यक्ष पारस बैद ने सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया, मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण