Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शेरानी आबाद व डीडवाना के बीच होगा फाईनल मुकाबला

शेरानी आबाद व डीडवाना के बीच होगा फाईनल मुकाबला


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय एनके लोहिया स्टेडियम में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत सेमी फाईनल मुकाबले खेले गए हैं। सेमीफाईनल मुकाबलों के दौरान सुजानगढ़ की टीम को शेरानी आबाद की टीम ने हराकर फाईनल में प्रवेश किया। शेरानी आबाद की टीम ने 0 के मुकाबले तीन गोल से मैच जीता। जबकि दूसरे सेमीफाईनल में सुजानगढ़ व डीडवाना की टीमों की भीड़ंत हुई, जिसमें डीडवाना की टीम ने 2 के मुकाबले 6 गोल से मैच जीत लिया। आयोजन कमेटी से मोहम्मद भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला सोमवार को दोपहर बाद खेला जायेगा, जिसके काफी रोमांचक होने के आसार हैं। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका महमूद भाटी, अरसद खिची, शाहिद खिची ने निभाई। जबकि प्रतियोगिता को सफल बनाने में वसीम अगवान, शाहिद खिची, अमान दैया आदि जुटे हुए हैं। दूसरी ओर फुटबॉल मैच देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ भी उमड़ी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा