Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आमजन को समुचित सेवाएं मिलें: जिला कलक्टर सत्यानी

जयपुर टाइम्स, चूरू: जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने बुधवार को सरदारशहर के मेलूसर बीकान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और भादासर दिखनादा में पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सत्यानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करें और आमजन को समुचित सेवाएं मिलें।

पीएचसी निरीक्षण के दौरान दवा उपलब्धता, चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति की जांच की गई। एमओआईसी डॉ. प्रियंका सिंह, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुनील तिवाड़ी और डीईओ अशोक कुमार अनुपस्थित मिले, जिस पर जिला कलक्टर ने नाराजगी जताई और फटकार लगाई। ग्रामीणों ने अस्पताल के स्टाफ की अनुपस्थिति की शिकायत की, जिस पर चिकित्सा अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

विद्यालय निरीक्षण में बिजली आपूर्ति और पेयजल समस्याओं को लेकर निर्देश दिए गए। मेलूसर बीकान के विद्यालय में टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जा रही थी, जिस पर जिला कलक्टर ने स्थाई समाधान के निर्देश दिए।

हरा-चारा केंद्र में पौधरोपण करते हुए सत्यानी ने प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का महत्व बताया। पौधरोपण कार्यक्रम में सरदारशहर एसडीएम मीनू वर्मा, तहसीलदार रतनलाल मीणा, और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण