Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेपर लीक माफिया भांभू के घर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर 


जयपुर टाइम्स
चूरू। राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी की ओर से गिरफ्तार आरोपी विवेक भांभू के घर पर सोमवार को नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। आरोपी विवेक भांभू ने चूरू की पूनिया कॉलोनी में दो प्लॉटों पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर रखा था। कार्यवाही के दौरान काॅलोनी में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। आरोपी विवेक भांभू एसआई भर्ती पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड यूनिक भांभू का छोटा भाई है। इसका एसआई भर्ती परीक्षा में चयन हो गया था।
नगर परिषद के सहायक अभियंता रवि कुमार राघव के नेतृत्व में सोमवार दोपहर नगर परिषद की जेसीबी और ट्रैक्टर पूनिया कॉलोनी की गली नंबर 11 में पहुंचे। टीम एसआई पेपरलीक मामले में गिरफ्तार आरोपी विवेक भांभू के प्लॉट नंबर 114 और 115 पर कार्रवाई करने पहुंची थी। इन प्लॉटों बिना परिषद की परमिशन के अवैध निर्माण करवाया हुआ था, जिसको जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया। प्लाटों में एक कमरा, एक लेट बाथ, दो टीन शेड के बने ढारे और प्लॉट के चारों तरफ चारदीवारी बनी हुई थी। डीएसपी सुनील कुमार झाझड़िया ने बताया कि एसआई पेपरलीक मामले में गिरफ्तार आरोपी विवेव भांभू का घर है। जिसको नगर परिषद के आदेश से जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घर नगर परिषद की बाउंड्री में बना हुआ है और अवैध रूप से बिना परमिशन के बना है। इसलिए इसको तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण