Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्रेक्टर की टक्कर से युवक की मौत


जयपुर टाइम्स
सरदारशहर। भानीपुरा थाना अंतर्गत गांव लूनासर में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। भानीपुरा पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द कर मामले की जांच शुरू की। भानीपुरा थाने के हेड कांस्टेबल दौलतराम ने बताया कि मृतक के भाई गांव लूणासर के भागीरथ पुत्र तोलूराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि शुक्रवार रात्रि 9 बजे मैं अपने भाई बजरंग लाल पूत्र तोलूराम मेघवाल के साथ अपने खेत पर कृषि कार्य करके अपने गांव की तरफ दोनों पैदल ही आ रहे थे कि गांव की मैंन रोड पर जोराराम के खेत के पास पीछे से तेज गति व लापरवाही से ट्रैक्टर को चलाते हुए ट्रेक्टर चालक भंवरलाल पुत्र श्योलाल जाट निवासी लूणासर ने सही साइड में चल रहे मेरे भाई को ट्रेक्टर की टक्कर मार दी। जिस पर मेरा भाई रोड पर गिर गया। उसके बाद मैं व ट्रैक्टर चालक भंवरलाल ने मेरे भाई को संभाला तो उसे चोट लगी हुई थी। वहीं खून बह रहा था। हम दोनों ने घायल मेरे भाई को गाड़ी में डालकर राजकीय अस्पताल सरदारशहर लेकर आए। जहाँ पर इलाज के दौरान मेरे भाई की मौत हो गई। भानीपुरा पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण