Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

संपति विवाद ने बनाया भाभी को यमराज, परिवार के अन्य सदस्यों को ईश्वर ने दिया जीवनदान,पुलिस ने पर्दाफाश कर किया भाभी को गिरफ्दार

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

**देवर की हत्या के आरोप में वांछित महिला गिरफ्तार**

*राजलदेसर (चूरू)* – संपत्ति के बंटवारे के डर से 30 वर्षीय महिला ने अपने देवर को जहर देकर मार डाला। घटना के बाद महिला को वांछित टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

घटना 25 फरवरी की है जब गांव छाजूसर निवासी धन्नेसिंह के घर पर बने दही और छाछ का सेवन करने के बाद परिवार के सात लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। इनमें 76 वर्षीय सोहिनी कंवर, 55 वर्षीय इमरती कंवर, 35 वर्षीय सोहनसिंह, 28 वर्षीय ओमसिंह, 34 वर्षीय कालूसिंह शामिल थे। सभी को रतनगढ़ जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया था, लेकिन बीकानेर में उपचार के दौरान ओमसिंह की मौत हो गई।

घटना को लेकर ओमसिंह के बड़े भाई छगनसिंह ने 25 फरवरी को राजलदेसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में शंका जाहिर की गई कि पूरे परिवार को मारने के इरादे से दूध में जहर मिलाया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना के बाद से फरार चल रही 33 वर्षीय बबू कंवर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक गीतारानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस की तत्परता और टीमवर्क की वजह से आरोपी महिला को पकड़ने में सफलता मिली है। इस घटना ने संपत्ति विवाद के चलते पारिवारिक कलह के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।