Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आरटीओ इंस्पेक्टर को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन


चूरूः प्राइवेट बस यूनियन ने आरटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए इंस्पेक्टर को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को यूनियन अध्यक्ष रणवीर सिंह कस्वां के नेतृत्व में जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि चूरू आरटीओ के इंस्पेक्टर रॉबिन सिंह द्वारा दिन रात अवैध वसुली की जा रही है। बसों व ट्रकों को रोक कर दस्तावेज मांगते हैं और दस्तावेज सही होने के बावजूद भी पैसे मांगते हैं। ज्ञापन में बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे चूरू-रतनगढ़ रोड़ पर एक ट्रक मालिक से कागजात मांगे तो उसने दिखा दिये, उसके बाद भी इंस्पेक्टर ने चाबी छीन ली और जब ड्राईवर ने चाबी व कागजात मांगे तो उनके साथ मारपीट की। मौके पर चूरू विधायक व प्रधान पहुंचे तो इंस्पेक्टर ने कहा कि आप कौन हो और क्या कर सकते हो। मैं सरकारी आदमी हूँ, मेरे पास आये तो मैं राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवा दूंगा। जबकी वहां डीवाईएसपी सुनिल झाझड़िया व शहर कोतवाल भी मौजूद थे। ज्ञापन में यह भी बताया कि ट्रकों पर ऑवरलोडिंग नहीं होने पर भी उनसे पैसे लेकर भी चालान किये जाते हैं। यह पुरी हटधर्मिता कर रहे हैं। ज्ञापन में इंस्पेक्टर रोबिन सिंह को अतिषिघ्र हटाने की मांग की गई, अन्यथा बस-ट्रक ऑपरेटर व अन्य वाहन चालक आन्दोलन कर भूख हड़ताल पर बैठेंगे और कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। ज्ञापन देने वालों में शीशराम, मनफूल खान, बलबीर ढ़ाका, मुकेश, दिलीप, सरवर, हनीफ, कश्मीर, शरीफ, सुरेष सारस्वत आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण