Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर पालिका मकान मालिकों को कर रही परेशान कांग्रेस नेता हो रहे ऐसे हैरान

राजलदेसर न्यूज सर्विस । राजलदेसर नगर पालिका में 2016 से लेकर 2024 तक नगर पालिका में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एवं कस्बे के पूर्वजों के मकान को बेवजह तोड़ने का नोटिस देने को लेकर कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष लाभचंद सोनी ने नगर पालिका के आगे धरना दिया उन्होंने कहा हमारी मांगे लगातार कांग्रेस सरकार से लेकर भाजपा सरकार तक अवगत कराई जा रही है जिसकी किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है । साथ ही उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तौफीक अहमद एवं कनिष्ठ अभियंता हर्सित बसीर पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका में खुले आम भ्रष्टाचार हो रहा है फर्जी पट्टे बन रहे हैं एवं अवैध रूप से कॉमर्शियल निर्माण कार्य हो रहा है जिसको लेकर अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं साथ ही खुलेआम नगर पालिका में पैसे लूटने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा नगर पालिका क्षेत्र के अंदर पुराने पूर्वजों के मकान थे उन्होंने अपने मकान को नवीनीकरण कराया है जिनको बेवजह नगर पालिका परेशान करके उनके मकानों को तोड़ने के एवं खाली करने के आदेश जारी कर रही है वह बिल्कुल कतई नहीं होने देंगे हम लगातार राजलदेसर कस्बे के हित में कार्य करेंगे एवं नगर पालिका में किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे ज्ञापन की प्रतिलिपि उन्होंने धरने से पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जिला कलेक्टर, मुख्य सचिव सहित अनेकों अधिकारियों को ईमेल के द्वारा अवगत कराया गया है लाभचंद सोनी के साथ धरने पर गांव के प्रमुख खेमचंद बरड़िया, पार्षद ताराचंद बाल्मीकि, पूनमचंद पांडे, महावीर प्रसाद सोनी, प्रदीप पांडिया, भीकमचंद, रमेश सोनी, राजेश स्वामी, सलीम मणियार, मनीष सोनी, ओम , हितेश ,जगदीश प्रजापत सहित व्यक्ति उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण